दुबई का अब अपना फोंट, 23 भाषाओं के लिए भी हो सकेगा इस्‍तेमाल | सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Expert Hindi News

Hot

Monday, May 1, 2017

दुबई का अब अपना फोंट, 23 भाषाओं के लिए भी हो सकेगा इस्‍तेमाल | सौरभ कुमार श्रीवास्तव


विश्‍व की सबसे ऊंची इमारत, इनडोर स्‍काई स्‍लोप और अन्‍य ढेरों बड़ी उपलब्धियों के साथ ही दुबई को फख्र करने की एक और वजह मिल गई है। दुबई के पास अब अपना टाइपोग्रैफिक फोंट है।
माइक्रोसॉफ्ट की मदद से डिजाइन किए गए इस फोंट को रविवार को जारी किया गया। स्‍थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस दुबई फोंट में अरेबिक और लैटिन अल्‍फाबेट शामिल हैं।
इसके अलावा यह 23 अन्‍य भाषाओं के उपयोग के लिए भी उपलब्‍ध रहेगा।
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्‍मद बिन राशिद अल मकतूम ने सरकारी मशीनरी को आधिकारिक कामकाज में इस नए फोंट का इस्‍तेमाल शुरू करने का निर्देश दिया है।
यूनाइटेड अरब अमीरात के सबसे बड़े शहर दुबई में टेक्‍नोलॉजी और नयेपन का हमेशा बोलबाला देखने को मिलता है।
यहां की अर्थव्‍यवस्‍था का जो़र पारंपरिक क्षेत्रों जैसे ऊर्जा, व्‍यापार, परिवहन और पर्यटन की विविधताओं से परे मिलता है। साल 2020 में यहां विश्‍व एक्‍सपो का आयोजन होने जा रहा है।