I think we need to have a discussion about how Google's burger emoji is placing the cheese underneath the burger, while Apple puts it on top
Saurabh Kumar Shrivastav
July 28, 2018
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का ट्रेलर रिलीज हुआ है। रोमांस, कॉमेडी और डर से भरपूर इस ट्रेलर में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अॉन स्क्रीन केमेस्ट्री को देख जा सकता है।
हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर एक डरावनी भूतनी के किरदार में नज़र आ रही है। वह डराने के साथ-साथ हंसाती भी हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव दर्जी के किरदार में दिखने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक ट्रेनिंग भी ली है। ट्रेलर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं लेकिन बाद में यह पता चलता है कि वो भूत है और सिर्फ पूजा पर ही हर साल आती है। यह बात जैसे ही पता चलती है तो सभी उससे डरने लगते हैं।
फिल्म स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज की अहम भूमिका है। आपको याद होगा इसी साल पंकज त्रिपाठी के साथ राजकुमार राव की एक फिल्म न्यूटन भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए गयी थी। बता दें कि, आज ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें ट्रेलर के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके साथ राजकुमार राव ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते लिखा था कि, स्त्री से बचने के लिए हम तैयार होकर आ रहे हैं, आप भी सावधान हो जाओ। पोस्टर में एक डरावने से साए के सामने आप राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को एक दूसरे की आंखों में गुम देख सकते हैं। जबकि तीन अन्य कलाकार उन दोनों को बड़े ही चौंकन्ने होकर देख रहे हैं।
स्त्री के पोस्टर के सबसे ऊपर लाल रंग के साफ अक्षरों में लिखा हुआ है था कि- ‘मर्द को दर्द होगा’। ज़ाहिर है राजकुमार राव इसलिए आपको सावधान रहने के लिए कह रहे थे। और अब ट्रेलर देखने को बाद तो आप और सावधान हो जाएंगे। बता दें कि यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है।
#stree #Rajkummar rao #Shraddha Kapoor #राजकुमार राव #stree trailer #fanney khan #Pankaj tripathi #Newton #स्त्री ट्रेलर















