Expert Hindi News: न्यूज़

Hot

Showing posts with label न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़. Show all posts

Saturday, April 28, 2018

Facebook यूजर का डाटा अब नहीं चुरा पाएंगे थर्ड पार्टी ऐप

April 28, 2018
Facebook यूजर का डाटा अब नहीं चुरा पाएंगे थर्ड पार्टी ऐप

किसी ऐप में लॉग इन के लिए हम अक्सर फेसबुक का सहारा ले लेते हैं। यह हमारे लिए आसान होता है क्योंकि केवल एक कंफर्म बटन दबाकर हम उस ऐप में साइन इन कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त हम यह भूल जाते हैं कि अनजाने में उस ऐप को हमारी सारी जानकारी मिल जाती है। कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा की गई डाटा चोरी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस ब्रिटिश कंपनी ने अमेरिकी चुनाव और ब्रेक्जिट (यूरोपीयन यूनियन से बाहर होने के लिए ब्रिटेन में कराए गए जनमत संग्रह) में दखल देने के लिए क्विज ऐप के जरिये फेसबुक यूजर का डाटा चोरी किया था।
अब कोई भी थर्ड पार्टी ऐप ऐसा ना कर पाए इसके लिए फेसबुक ने कवायद शुरू कर दी है। फेसबुक ने मंगलवार को एक पोस्ट के जरिये कहा, "बुधवार से बनाए गए ऐप को फेसबुक पर लॉग इन किए यूजर की तरह पोस्ट डालने की अनुमति नहीं होगी। जिन ऐप को पहले ही इसकी अनुमति मिल चुकी है वह केवल एक अगस्त तक इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। आगे डेवलप किए जाने वाले ऐप को अपने पोस्ट डालने की अनुमति के लिए ऐप रिव्यू से गुजरना पड़ेगा।"
फेसबुक के इस कदम के बाद कोई भी यूजर के डाटा का इस्तेमाल उनकी मंजूरी के बगैर नहीं कर पाएगा। यह सुविधा इंस्टाग्राम के यूजर के लिए भी लागू की गई है। फेसबुक ने कहा, "इस बदलाव के कारण किसी कमेंट में दिया गया यूजर का नाम और ब्योरा हट जाएगा।" विशेषज्ञों का हालांकि कहना है कि अब भी सात थर्ड पार्टी वेबसाइट फेसबुक यूजर के डाटा को एक्सिस करने के अधिकार का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।
Read More

गूगल ने लॉन्च किया Grasshopper ऐप, फोन पर सीख सकेंगे कोडिंग

April 28, 2018
गूगल ने लॉन्च किया Grasshopper ऐप, फोन पर सीख सकेंगे कोडिंग

सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने यूजर्स के लिए Grasshopper नाम की एक ऐप लॉन्च की है। इस ऐप की मदद से यूजर अपने फोन में कोडिंग सीख सकते हैं। इस ऐप को गूगल वर्कशॉप की एक कोडर्स की टीम ने बनाया है। गूगल ने ऐप को शोध के रूप में लॉन्च किया है।
ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप अपने फोन पर कोडिंग की मूल जानकारी पा सकें। ऐप में कई चैलेंजेस और क्विज हैं, जिन्हें आपको हल करना होगा। ऐप बनाने के पीछे का मकसद लोगों को कोडिंग की बेसिक जानकारी देना है। ऐप में आपको हर रोज थोड़ा-थोड़ा समय देना होगा। यहां कई तरह के क्विज और गेम के माध्यम से आपको कोडिंग की जानकारी दी जाएगी।
एक आधिकारिक बयान में कंपनी की तरफ से कहा गया है कि, ‘कोडिंग एक जरूरी स्किल है, हम चाहते हैं कि हर कोई इस स्किल के बारे में जानकारी रखें’। कंपनी की तरफ से आगे कहा गया कि, ‘ हमने Grasshopperको इसलिए बनाया ताकि यूजर्स को कोडिंग की जानकारी दी जा सके और वो भी आसान और मजेदार तरीके से’
Gmail में होंगे ये 6 बड़े बदलाव
इससे पहले एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने माना है कि कंपनी Gmail के नए अपग्रेड को लेकर टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि जल्द गूगल Gmail का नया अपडेट जारी करेगा।
क्या कहा गूगल ने?
एक मीडिया पोर्टल को दिए बयान में गूगल के एक अधिकारी ने माना कि कंपनी Gmail के नए अपडेट को लेकर काम कर रही है। गूगल के अधिकारी के मुताबिक, ‘Gmail के नए फीचर्स को लेकर काम जारी है, ऐसे में अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। हां, हम ये मानते हैं कि Gmail के नए फीचर्स पर हमारी टीम काम कर रही है। अपडेट पूरा होने के बाद हम इसके फीचर्स के बारे में बता सकेंगे।
ये होगा बदलाव
जीमेल के नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। अपडेट के बाद जीमेल के नए लुक में यूजर्स गूगल कैलेंडर को सीधे जीमेल से ही एक्सेकस कर सकेंगे। इससे आउटलुक का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को काफी आसानी होगी।
ये होंगे नए फीचर्स- जीमेल के नए अपडेट में यूजर्स को ये नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
स्नूज
यूजर किसी भी नए मेल को स्नूजज कर सकेंगे। ये फीचर बिल्कुल अलार्म स्नूज की तरह काम करेगा। इस फीचर की मदद से स्नूज किया ईमेल कुछ देर बाद आपके इन बॉक्स में शो करने लगेगा। इस फीचर के कारण यूजर्स उन मेल को इनबॉक्सज से हटा सकेंगे जिनका रिप्लाकइ वो तुरंत नहीं दे सकते हैं।
ऑटो रिप्लाई
नए अपडेट के बाद आइफोन और एंड्रायड के यूजर्स अपने जीमेल में ऑटो रिप्लाई का ऑप्शरन एक्टिव कर सकेंगे।
ऑफलाइन
जीमेल में फलाइन मेल को भी और बेहतर किया जाएगा। गूगल मैप की तरह ही जीमेल में भी ऑफलाइन फीचर को शानदार बनाने को लेकर गूगल की तरफ से काम किया गया है। हालाकि गूगल की तरफ से नई डिजाइन को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
एप्स पर पहुंचना होगा आसान
नए अपडेट में यूजर्स को एप्स तक पहुंचने के लिए अपना जीमेल नहीं बंद करना पड़ेगा। बल्कि यूजर्स Gmail से G Suite एप्स पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
इन बातों के लिए नहीं करना होगा टाइप
इस अपडेट के बाद यूजर्स को मेल का जवाब देने के लिए टाइप करने की जरुरत नहीं होगी. जीमेल यूजर्स को Thank you, Let’s go जैसे जवाब प्री-टाइप्ड ऑप्शन में मिलेंगे।
Read More

Tuesday, December 5, 2017

एरिक्सन ने दिया एक हजार गुना तेज 5G नेटवर्क का डेमो - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

December 05, 2017
एरिक्सन ने दिया एक हजार गुना तेज 5G नेटवर्क का डेमो - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

मोबाइल तकनीक क्षेत्र की बड़ी कंपनी एरिक्सन ने शुक्रवार को इंटरनेट की 5जी नेटवर्क का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 5.7 गीगाबिट प्रति सेकेंड (जीबीपीएस) की डाउनलोड स्पीड हासिल की गई। इस स्पीड से इंटरनेट से एक औसत साइज की फिल्म एक सेकेंड में ही डाउनलोड हो सकती है।

एरिक्सन ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में 2026 तक भारत में घरेलू टेलीकॉम कंपनियों के लिए 5जी नेटवर्क में 27.3 अरब डॉलर (करीब 1.76 लाख रुपये) के कारोबार के अवसर होने की बात कही थी। सरकार 2020 तक देश में इस तकनीक को लाने की योजना पर काम कर रही है।
भारत में अभी टेलीकॉम कंपनियां 4जी नेटवर्क उपलब्ध करा रही हैं। इसमें औसतन 6.13 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। एरिक्सन का कहना है कि 5जी नेटवर्क का यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रदर्शन है।
इसमें 5जी बेड एंव 5जी एनआर रेडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया। कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 तक भारत में एक करोड़ लोग 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करने लगेंगे।
Read More

Monday, November 6, 2017

इन टिप्स के जरिये आप फेसबुक, व्हाट्सऐप पर बचा सकते हैं मोबाइल डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

November 06, 2017
tech-guide-try-these-tips-to-save-your-mobile-data-while-using-whatsapp-and-facebook

स्मार्टफोन यूजर्स सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फोन पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसी सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल से डाटा की खपत ज्यादा होती है।
अपने फोन में डाटा की खर्च को कम करने के लिए कुछ आसान तरीके आप अपना सकते हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप मोबाइल डाटा की खपत को नियंत्रित रख सकते हैं।
फेसबुक सेटिंग में ऐसे करें बदलाव-
फेसबुक का इस्तेमाल करते समय आपने ध्यान दिया होगा कि इस सोशल साइट पर वीडियो सामने आते ही ऑटोमेटिक प्ले होने लगता है। इससे आपका डाटा ज्यादा खर्च होता है।
ऐसे में डाटा को सेव करने के लिए आपको ऐप की सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले फेसबुक ऐप में जाएं जहां आपको तीन डॉट नजर आएंगे, उस पर क्लिक करें। यहां आप सेटिंग में जाएं। सेटिंग में नीचे स्क्रॉल करते हुए आपको वीडियो ऑटो प्ले का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन में WiFi Only को सेलेक्ट करें या इसे ऑफ कर दें। इससे आपके फोन में फेसबुक से ज्यादा डाटा खर्च नहीं होगा।
व्हाट्सऐप की सेटिंग बदलकर बचाएं डाटा-
व्हाट्सऐप का इस्तेमाल तो हम सभी दिनभर करते हैं। इससे भी डाटा की खपत ज्यादा होती है। इसके लिए यूजर्स को व्हाट्सऐप सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद डाटा यूसेज पर टैप करें और लो डाटा यूसेज को ऑन कर दें।

इसके अलावा, एक और तरीके से आप अपने डाटा को बचा सकते हैं।
इसके लिए व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाना होगा। इसमें आपको डाटा यूज पर टैप करना होगा जिसमें आपको कई विकल्प नजर आएंगे। इसमें आपको पहले ऑप्शन ऑटो मीडिया डाउनलोड पर क्लिक करना होगा।
यहां आपको दो और विकल्प दिखेंगे, जिसमें आपको वाई-फाई का ऑप्शन चुनना होगा। इससे आपके व्हाट्सऐप पर आने वाले वीडियो या इमेज अपने आप डाउनलोड नहीं होंगे। ऐसा करने से आपके फोन में सिर्फ वही डाउलोड होगा जो आप चाहते हैं।
Read More

Friday, November 3, 2017

अब Whatsapp को चुनौती देगा paytm, इनबॉक्‍स में होंगे चैट के फीचर्स - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

November 03, 2017
अब Whatsapp को चुनौती देगा paytm

वाट्सएप की तर्ज पर अब लोग शुक्रवार से पेटीएम इनबॉक्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिसमें उन्हें ग्रुप बनाने, चैट करने, लोकेशन भेजने, फोटो, ऑडियो-वीडियो भेजने या मंगाने व स्टोर करने की सुविधा मिलेगी।
पेटीएम के इस नये अवतार के जरिए लोगों को अनुरोध करने, नोटिफिकेशन सहित ऐसे तमाम नये फीचर्स भी मिलने वाले हैं, जो पैसे के लेन-देन को और अधिक आसान बना देंगे।
पेटीएम अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी अपने 27 लाख यूजर्स और 50 लाख मर्चेट को यह सुविधा शुक्रवार से उपलब्ध कराने जा रही है। जिसे कॉरपोरेट जगत के लोग सीधे तौर पर वाट्सएप के लिए कड़ी चुनौती मान रहे हैं।
लोगों की वाट्सएप से निर्भरता भी समाप्त होने की बात कही जा रही है। जो देश के डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है।
पिछले वर्ष नवंबर में जब नोटबंदी हुई थी, तब पेटीएम देशवासियों के लिए दोस्त बनकर सामने आया। दो माह तक पेटीएम का देशवासियों ने भरपूर इस्तेमाल किया।
इसी का नतीजा है कि आज कंपनी के पास 27 करोड़ यूजर्स है और देशभर में छोटे-बड़े 50 लाख मर्चेट अपना भरोसा जता रहे हैं।
पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक अबॉट ने बताया कि भुगतान करने के लिए लोग एक दूसरे से बातचीत भी करना चाहते हैं। इससे अपने ग्राहकों के साथ ज्यादा मजबूत रिश्ता बनाने में मदद मिलेगी।
पेटीएम इनबॉक्स एंड्रॉयड पर उपलब्ध है और आइओएस पर जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
-विजय शेखर शर्मा, पेटीएम फांउडर एंड सीईओ
Read More

डाउन होते ही सामने आई व्हाट्सएप की यह बड़ी खामी - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

November 03, 2017
tech-whatsapp-does-not-maintain-a-page-to-give-users-information

सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप शुक्रवार को चंद मिनट के लिए बंद क्या हुआ, पूरी दुनिया में हंगामा मच गया। यूजर्स न मोबाइल, न डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप एक्सेस कर पा रहे थे। इससे उनकी बेचैनी बढ़ गई।
शुरू में लोगों को लगा कि इंटरनेट कनेक्शन की गड़बड़ी से ऐसा हो रहा है, लेकिन फिर खबर आई कि व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हुआ है। हालांकि जल्द ही सेवा सामान्य हो गई।
बहरहाल, इस घटनाक्रम के बहाने व्हाट्सएप की दो बड़ी खामियां सामने आई हैं। आमतौर पर फेसबुक और तमाम बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के वेब पेज होते हैं, जहां वे अपनी यूजर्स से कम्युनिकेशन बनाए रखती हैं।

व्हाट्सएप के पास ऐसा कोई पेज नहीं है, जहां सर्वर डाउन होने या दूसरी जानकारी दी जा सके। दूसरी खामी व्हाट्सएप के ट्विटर पेज को लेकर है।
ब्रिटेन की वेबसाइट http://www.independent.co.uk के अनुसार, व्हाट्सएप का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल भी है, लेकिन लगता है कि कंपनी वह अकाउंट बनाकर भूल गई है। कारण - 2014 के बाद से वहां कोई ट्वीट नहीं हुआ है।
Read More

Thursday, November 2, 2017

पार्टनर पर नहीं है भरोसा तो इन ऐप के जरिये रखें नजर - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

November 02, 2017

क्या आपको अपने पार्टनर पर शक है? क्या आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है? अगर आप 24 घंटे अपने पार्टनर पर नजर नहीं रख सकते तो बाजार में उपलब्ध कुछ ऐप्स आपकी इसमें मदद करेंगी।
हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसी ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको पार्टनर की हर हरकत के बारे में आपको बताएंगी।
Track coupled से रख सकते हैं पार्टनर के फोन पर नजर-
इस ऐप की मदद से आप अपने पार्टनर की कॉल, मैसेज डिटेल्स की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जीपीएस लोकेशन के अलावा, यह पार्टनर के फोन के सभी इनकमिंग-आउटगोइंग कॉल्स का भी ट्रैक रखता है।
ऐसे काम करता है Couple Monitor-
आपके पार्टनर के फोन कॉल अपडेट्स, टेक्स्ट मेसेज, लोकेशन को ट्रैक करने के लिए आप इस ऐप की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा वीडियोज, फोटोज, ऑडियो रेकॉर्डिंग्स की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
Find Partner से मिलती है सही लोकेशन-
यह ऐप जीपीएस की मदद से आपके पार्टनर, परिवार या बच्चों के लोकेशन की जानकारी आप तक पहुंचाती है। आपको इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद ये आपको समय-समय पर जानकारी मुहैया कराएगी।
Couple Keeper से टेक्स्ट मैसेज का पता लग सकता है-
यह ऐप आपको लोकेशन ट्रैकिंग, एक्टिविटी डिटेल्स आदि की जानकारी देती है। साथ ही, पार्टनर के स्मार्टफोन में टेक्स्ट मैसेज, कॉल हिस्ट्री पर भी नजर रख सकते हैं।
Read More

व्हाट्सएप का डिलीट फॉर आल फीचर हुआ रोल आउट, ऐसे करें यूज - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

November 02, 2017
tech-whatsapp-rolls-out-delete-for-all-feature-for-everyone-know-how-to-use

व्हाटस्एप ने हाल में पेश किए अपने डिलीट फॉर ऑल फीचर को आधिकारिक रूप से सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद अब यूजर का उसके द्वारा भेजे जाने वाले मैसेजेस और नियंत्रण और बढ़ जाएगा।
अगर आपने गलती से किसी का मैसेज किसी और को भेज दिया है या ऐसे शख्स को भेज दिया है जिसे आप वो संदेश भेजना नहीं चाहते थे तो यह फीचर आपके बड़े काम आएगा। यह फीचर एंड्रायड के अलावा आईफोन और विंडोज फोन्स के लिए भी उपलब्ध हो गया है। व्हाट्सएप के नए अपडेट में यूजर इसका उपयोग कर सकेंगे।
इस तरह कर सकेंगे उपयोग
इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपको कोई विशेष टैब नजर नहीं आएगा। यह बेहद आसान है। अगर आपसे कोई गलत मैसेज चला गया है तो आप उस मैसेज पर जाएं और उसे टैप करके रखें। ऐसा करने पर आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा। इस बॉक्स में आपको डिलीट का ऑप्शन दिखेगा। उसे क्लिक करते ही तीन विकल्प नजर आएंगे, डिलीट फॉर मी, कैंसल और डिलीट फॉर ऑल। इस पर क्लिक करते ही आपका भेजा हुआ मैसेज डिलीट हो जाएगा।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
इस फीचर को यूज करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना होगा। मसलन यह फीचर मैसेज भेजे जाने की 7 मिनट तक ही काम करेगा। उसके बाद आप मैसेज डिलीट नहीं कर सकेंगे। वहीं इस फीचर के लिए यह भी जरूरी है कि जिसे मैसेज भेजा गया है वो भी व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन यूज कर रहा हो।
Read More

इस कंपनी ने पेश किया लूट लो ऑफर, मिल रहा 500 फीसद अतिरिक्त डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

November 02, 2017
tech-bsnl-offers-up-to-500-percent-additional-data-for-postpaid-users

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स के लिए नए ऑफर्स लेकर आई हैं। बीएसएनएल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर 'लूट लो' जारी किया है।
इस ऑफर के तहत कंपनी यूजर्स को 60 प्रतिशत की छूट और 500 प्रतिशत अतिरिक्त डाटा की सुविधा दे रही है। माना जा रहा है कि बीएसएनएल ने दूसरे टेलिकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए इस ऑफर की घोषणा की है। वहीं, वोडाफोन इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर के प्रीपेड यूजर्स के लिए दो ऑफर पेश किए हैं। इसके तहत यूजर्स को इंटरनेट डाटा और वॉयस कॉलिंग दी जा रही है।
BSNL का 'लूट लो' ऑफर - 
यूजर्स लूट लो ऑफर का फायदा 225 रुपए, 325 रुपए, 525 रुपए, 725 रुपए, 799 रुपए, 1,125 रुपए और 1,525 रुपए वाले प्लान में उठा सकते हैं। यह सभी प्लान पोस्टपेड प्लान है। इन सभी प्लान में यूजर्स को अब अतिरिक्त डाटा का लाभ मिलेगा।
इन प्लान में क्रमशः 500 MB, 500MB, 3GB, 7GB, 15GB, 30GB, 60GB और 90GB डाटा की सुविधा मिलेगी। साथ ही, इस डाटा में किसी तरह की स्पीड लिमिट नहीं है। जैसा कि हम सभी जानते हैं बीएसएनएल ने अभी तक 4G नेटवर्क की सुविधा नहीं दी है, जबकि बाकी सभी टेलीकॉम कंपनियां 4G कनेक्शन दे रही हैं। आपको बता दें कि, यूजर्स इस ऑफर का लाभ 1 नवंबर यानी कि आज से उठा सकते हैं।
बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आरके मित्तल ने एक प्रेस बयान में कहा, 'हम अपने ग्राहकों को ज्यादा किफायती और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
वोडाफोन के नए प्लान्स की डिटेल्स - 
पहला रिचार्ज 496 रुपए है। इसके तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जा रही हैं। साथ ही 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। वहीं, मुफ्त रोमिंग (आउटगोइंग और इनकमिंग) की सुविधा भी दी जा रही है।
दूसरा प्लान 177 रुपए का है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल समेत 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है।
Read More

Tuesday, October 31, 2017

ऑनलाइन भुगतान करना अब और आसान, आपकी आवाज से हो जाएगी पेमेंट - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 31, 2017
tech-voice-based-authentication-system-in-mobile-payment-soon

ऑनलाइन लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। मगर इसे सुरक्षित रखना सबसे अहम है। इसे लेकर मोबाइल पेमेंट फोरम ऑफ इंडिया जल्द कई नए फीचर लाने जा रही है।
इसमें से एक फीचर वॉयस आधारित सत्यापन होगा। इसके तहत ऑनलाइन भुगतान के लिए ग्राहकों की आवाज के जरिए ही उनकी पहचान की जाएगी। इसके साथ ही MPFI कई अन्य फीचर भी पेश कर सकता है।
वॉयस सत्यापन इसलिए है जरुरी-
MPFI के चेयरमैन गौरव रैना की मानें तो वॉयस आधारित भुगतान का सत्यापन एक सुरक्षित तकनीक है। MPFI का उद्देश्य मोबाइल पेमेंट्स और वित्तीय सेवाओं को सुरक्षित, प्रभावी और सस्ता बनाना है। वॉयस द्वारा सत्यापन के जरिए ऑनलाइन भुगतान को आसान बनाया जा सकता है।
अगर बुजुर्गों की बात की जाए तो उनके लिए स्मार्टफोन या नई तकनीकों का इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में बुजुर्गों का कॉल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। आपको बता दें कि वॉयस आधारित तकनीक उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी, जिन्हें ऑनलाइन भुगतान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
SMS बैंकिंग, NFC पर भी होगा काम-

इसके अलावा आने वाले दिनों में एसएमएस बैंकिंग के लिए मैसेज फॉर्मेट को आसान बनाना, नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (NFC), प्रॉक्सिमिटी पेमेंट आदि पर भी काम किया जाएगा। रैना ने बताया कि उनका फोकस भविष्य की तकनीक पर है, जिसमें वॉयस आधारित सत्यापन और सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी शामिल है।
रैना ने यह भी बताया कि अगस्त 2017 में IMPS और UPI के जरिए 9 करोड़ से ज्यादा का ऑनलाइन लेन-देन किया गया है। वहीं, वर्ष 2016-17 में IMPS के जरिए 50 करोड़ का लेन-देन किया गया था।
Read More

वॉट्सऐप ने जारी किया डिलीट फॉर एवरीवन फीचर, फिर भी नहीं होंगे सारे मैसेज डिलीट - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 31, 2017
mobile-whatsapp-delete-for-everyone-might-not-always-actually-unsend-your-messages

व्हाट्सऐप ने बहुप्रतीक्षित "अनसेनेंड" सुविधा को पेश किया है, लेकिन यह अभी तक सभी यूजर्स के लिए सही से काम नहीं करता है। मगर, ऐप अब आपको यह सुविधा दे रहा है कि आप मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। ऐसा होने से हर किसी के लिए वह संदेश गायब हो जाएगा। हालांकि, इसके काम करने की रफ्तार काफी धीमी है।
जैसा कि WABetaInfo ने बताया है कि 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर काफी धीमा काम कर रहा है। इसका मतलब है कि इस अपडेट को व्हाट्सऐप के सभी यूजर्स तक पहुंचने में समय लगेगा।
WABetaInfo ने कहा कि यदि 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर अभी आप तक नहीं पहुंचा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगले हफ्ते तक यह सुविधा आप तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि आप व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी हो सकता है कि आप 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हों।
व्हाट्सऐप ने अपने एफएक्यू पेज पर कहा कि 'डिलीट फॉर एवरीवन' को काम करने के लिए आपके और जिस व्यक्ति के साथ आप चैटिंग कर रहे हैं, दोनों के पास लेटेस्ट वर्जन होने चाहिए। इतना ही नहीं, इस फीचर के जरिये आप उन ही मैसेज को डिलीट कर पाएंगे, जो सात मिनट पुराने हों। यदि किसी संदेश को भेजे हुए आठ मिनट हो चुके हैं, तो आप उस मैसेज को डिलीट नहीं कर पाएंगे।
व्हाट्सऐप ने यह भी कहा कि हो सकता है कि आप जिस व्यक्ति को चैट कर रहे हैं, वो आपके मैसेज को डिलीट करने से पहले इसे देख भी सकता है। यदि मैसेज को डिलीट करने का आपकी कोई कोशिश असफल हो जाती है, तो इसके लिए आपको सूचित नहीं किया जाएगा।
Read More

Monday, October 30, 2017

अब दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे Uber कैब, जानें कैसे करें इस्तेमाल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 30, 2017
tech-guide-uber-now-lets-you-add-multiple-stops-on-your-ride

कैब एग्रीगेट उबर ने अपने ग्राहकों की यात्रा अनुभव बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स अपने दोस्तों के साथ कैब शेयर कर सकते हैं। ऐसा वो अपनी यात्रा के दौरान तीन स्टॉप्स को जोड़कर कर सकते हैं।
ऐसे इस्तेमाल करें नया फीचर -
इसके लिए आपको उबर ऐप में जाना होगा। यहां आपको मल्टीपल स्टॉप फीचर को + आइकन पर टैप करके एक्टिव करना होगा। इसके बाद आपको where to? सेक्शन में अपनी यात्रा का लास्ट स्टॉप बताना होगा। अब यात्रा के दौरान आप जिन जगहों पर रुकना चाहते हैं, इसकी लोकेशन फीड करनी होगी।
इससे आप अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ एक ही कैब शेयर कर पाएंगे। वहीं, उबर कैब चालक को उनकी ड्राइवर ऐप के जरिए रियल टाइम अपडेट मिलता रहेगा। सबसे अहम बात की यात्रा के दौरान जितने किलोमीटर सफर किया है, उसके हिसाब से किराया यूजर को देना होगा।
आपको बता दें कि फिलहाल उबर ने यह साफ नहीं किया है यह फीचर एप अपडेट करने के बाद मिलेगा या फिर इसके लिए उबर के सर्वर में बदलाव किया जाएगा।
पेमेंट का नया विकल्प किया था पेश -
इससे पहले अगस्त में उबर इंडिया ने एक नई घोषणा की है। इसके तहत यात्री भीम एप के जरिए भी पेमेंट कर पाएंगे। उबर ने UPI इंटीग्रेशन लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और एक्सिस बैंक के साथ करार किया है।
वहीं, उसने ड्राइवर पार्टनर्स को भीम एप की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है। उबर ने यह कदम कैशलेस इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। आपको बता दें कि भीम ऐप यूपीआई पेमेंट सिस्टम पर काम करता है।
Read More

दो नवंबर को लॉन्च होगा शानदार फीचर्स से लैस ये नया स्मार्टफोन - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 30, 2017
new-launches-htc-new-smartphone-will-be-launched-soon

स्मार्टफोन बाजार में हर महीने किसी न किसी कंपनी का नया फोन लॉन्च हो रहा है। ऐपल आईफोन 8 के बाद अब अगले महीने प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचटीसी अपना नया स्मार्टफोन ला रही है। इसकी लॉन्चिंग दो नवंबर को होने की उम्मीद है।
HTC U11 Plus नाम से लॉन्च होने वाले फोन की तस्वीर कंपनी ने टि्वटर पर शेयर की है। हालांकि इसमें फोन के मॉडल और नाम का जिक्र तो नहीं है, मगर ये माना जा रहा है कि ये फोन HTC U11 Plus का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इस स्मार्टफोन को जो तस्वीर सामने आई है, उसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर आ रहा है। ऐसे में ये फोन इस फीचर से लैस होगा।
हालांकि इससे पहले इस स्मार्टफोन के कुछ और फीचर लीक हो चुके हैं। जानकारों की मानें तो एचटीसी के इस नए स्मार्टफोन को ओशन मास्टर नाम दिया जा सकता है।
ऐसे होंगे इस स्मार्टफोन के फीचर्स-
- HTC U11 Plus में 6 इंच का एलसीडी डिस्प्ले होगा, जोकि WQHD सपोर्ट करेगा। वहीं इस फोन की पिक्चर क्वालिटी काफी बेहतर होने की उम्मीद है, क्योंकि इसकी पिक्सल डेनसिटी 1440x2880 होगी।
- इस फोन के दो वेरिएंट में आने की उम्मीद है। एक वेरिएंट चार जीबी रैम और 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा, वहीं दूसरे में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी।
- दोनों ही वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। वहीं फोन की बैटरी 3930 mAh की होगी। साथ में तेजी से चार्ज करने के लिए क्विक चार्ज 3.0 होगा।
Read More

Thursday, October 26, 2017

रिलायंस जियो का 499 का 4जी प्लान है सबसे बेहतर जानें क्यों - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 26, 2017
mobile-reliance-jio-rs-499-4g-plan-is-better-than-even-the-12-month-plan

रिलायंस जियो ने 499 रुपए के नए 4जी प्रीपेड रिचार्ज वाउचर की घोषणा की है। इस प्लान के तहत एक जीबी प्रति दिन की लिमिट के साथ 91 दिनों के लिए यूजर को 91 जीबी डाटा मिलता है। यह प्लान कंपनी की 459 प्लान की तरह ही है, जिसमें 84 जीबी डेटा 84 दिनों के लिए मिलता है।
अगर हम सालभर के लिहाज से देखते हैं, तो जियो के 499 रुपए और 459 रुपए के प्लान में सालाना क्रमशः 364 जीबी और 420 जीबी डेटा मिलता है। मान लें कि आप 499 रुपए के प्लान के साथ जाने का फैसला करते हैं, तो आपको साल में चार बार रीचार्ज कराना होगा और कुल 1,996 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
वहीं, जिओ के 459 रुपए के प्लान के साथ जाने पर आपको पांच बार रिचार्ज करना होगा और 2,295 रुपए खर्च करने होंगे। मगर, यहां यह बात गौर करने लायक है कि इन दोनों ही प्लान में रोजाना एक जीबी डेटा की लिमिट है।
अगर हम जियो के 4,999 प्रीपेड प्लान को देखते हैं, तो यह 360 दिनों के लिए 350 जीबी डेटा ( यानी रोजाना एक जीबी डेटा से कम) देता है। हालांकि, इसमें कोई सीमा नहीं है कि आप रोजाना कितना डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लिहाज से देखें तो सालाना प्लान को देखते हुए, 499 या 459 रुपए का प्लान ज्यादा बेहतर है, क्योंकि यह कम कीमत में ज्यादा डेटा देता है।
Read More

Wednesday, October 25, 2017

गूगल अर्थ ने सऊदी अरब में खोजे पत्थर के 400 प्राचीन द्वार - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 25, 2017

वैज्ञानिकों ने गूगल अर्थ इमेजरी की मदद से सऊदी अरब में पत्थर के 400 ऐसे ढांचों का पता लगाया है, जिनका पहले कभी किन्हीं दस्तावेज में जिक्र नहीं था। इन ढांचों को "गेट्स" के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इनका निर्माण करीब 2000 से 9000 साल पहले किया गया होगा।
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में अनुसंधानकर्ता डेविड केनेडी ने बताया कि सऊदी अरब को मुख्य रूप से बंजर पहाड़ों और रेगिस्तान के लिए जाना जाता है। हालांकि वहां बड़ी संख्या में पुरातात्विक स्थल भी हैं, जिनका अभी पता लगाना, उन्हें दर्ज करना और नक्शे में दर्शाया जाना बाकी है।

पत्थर के प्राचीन द्वारों के बारे में केनेडी ने बताया, जमीनी स्तर पर आप उन्हें ऐसे नहीं देख सकते, जिससे कि वे आपको समझ आ सकें। लेकिन जब आप करीब 100 फीट ऊपर या उपग्रह से उन्हें देखते हैं तो वे बहुत खूबसूरत लगते हैं। गूगल अर्थ से मिली तस्वीरों में ऊंचाई से ये ढांचे खेतों मे पड़े द्वारों की तरह प्रतीत होते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं उन्हें "गेट्स" कह रहा हूं, क्योंकि जब आप उन्हें ऊपर से देखते हैं तो खेत में पड़े सामान्य द्वार की तरह प्रतीत होते हैं।" अनुसंधान कर्ताओं ने बताया कि ये ढांचे ऐसे नहीं प्रतीत होते कि जिससे यह पुष्टि हो कि कभी वहां लोग रहे होंगे। न ही ये जानवरों को फंसाने वाले जाल या शवों के निपटान स्थल प्रतीत होते हैं। यह एक रहस्य है कि इनका मकसद क्या होगा। इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है कि ये ढांचे किन लोगों ने कब बनाए हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इनका निर्माण 2000 से 9000 साल पहले किया गया होगा।
Read More

फेसबुक पर गुड मॉर्निंग लिखना पड़ा भारी, खानी पड़ी जेल की हवा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 25, 2017
world-israel-arrests-palestinian-man-for-post-good-morning-on-facebook

सोशल मीडिया साइट्स में मौजूद आधुनिक तकनीकें कई बार सुविधा की बजाय असुविधा पैदा कर देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ फिलीस्तीन के रहने वाले एक शख्स के साथ।
उसने फेसबुक पर अरबी भाषा में एक पोस्ट क्या किया, उसे जेल की हवा खानी पड़ी। दरअसल इस शख्स ने एक निर्माणाधीन स्थान पर खड़े बुलडोजर के साथ अपनी एक तस्वीर खींची और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
तस्वीर के साथ उसने अरबी में गुड मॉर्निंग लिखा। फेसबुक ने हिब्रू भाषा में उसका अनुवाद किया 'उन पर हमला करो' और अंग्रेजी में अनुवाद किया 'उन्हें नुकसान पहुंचाओ।'
बस फिर क्या था, इस पोस्ट का नोटिफिकेशन जैसे ही इजरायली पुलिस ने देखा, वे उस शख्स को गिरफ्तार कर ले गए। आखिर जब उस शख्स ने पुलिस को पूरा मामला समझाया, तब जाकर उसे रिहा किया गया।
स्थानीय अखबार हार्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटनाक्रम पिछले हफ्ते का है। मामला इसलिए भी संदिग्ध माना गया क्योंकि जिस कंस्ट्रक्शन साइट पर खड़े होकर शख्स ने यह मैसेज किया, वह वेस्ट बैंक की हैं।
पुलिस का कहना है कि उन्होंने तत्काल कदम उठाया, क्योंकि उन्हें आशंका है कि आतंकी हमले में बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फेसबुक ने मांगी माफी -
घटनाक्रम सामने आने के बाद फेसबुक ने माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि वह ऑटो-ट्रांसलेट एल्गोरिदम में लगातार सुधार कर रहे हैं और इस तरह की गलतियों को दोहराया नहीं जाएगा।
Read More

Tuesday, October 24, 2017

आ रही नई तकनीक, सुपरफास्ट हो जाएगा आपका इंटरनेट - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 24, 2017
tech-this-new-technology-claims-to-boost-your-home-broadband-speed-to-over-10-gbps

आने वाले दिनों में इंटरनेट स्पीड में बड़ा इजाफा होने वाला है। वैज्ञानिकों ने एक नया हार्डवेयर बनाया है जो लगातार हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मुहैया करा सकता है।
रिसर्चर्स की मानें तो यह नई तकनीक इंटरनेट की स्पीड को 10000 मेगाबाइट प्रति सेकेंड कर सकता है। इसके लिए ज्यादा कीमत चुकाने की भी जरुरत नहीं होगी।
नेचर कम्यूनिकेशन में प्रकाशित स्टडी के मुख्य रिसर्चर Sezer Erkilinc (यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन) ने बताया, “वर्ष 2025 तक अल्ट्रा-हाई डेफिनेशन वीडियो और ऑनलाइन गेमिंग जैसे कामों के लिए औसत इंटरनेट स्पीड मौजूदा स्पीड की 100 गुना चाहिए होगी।”

भविष्य में मोबाइल डिवासेज की संख्या में इजाफा होगा जो 5जी सर्विसेज को सपोर्ट करेंगी। ऐसे में आगे जाकर बैंडविड्थ प्रतिबंधों का अनुभव होने की काफी संभावना है। हमारी नई ऑप्टिकल रिसीवर तकनीक इस परेशानी से निजात पाने में मदद करेगी।”
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सिम्प्लीफाइड रिसीवर तैयार किया है जो ऑप्टिकल एक्सेस नेटवर्क (इंटरनेट यूजर्स को सर्विस प्रोवाइडर्स से कनेक्ट करने के लिए) के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूसीएल के Polina Bayvel ने कहा, “ऑप्टिकल फाइबर लिंक्स की क्षमता को बढ़ाने के लिए डाटा को अलग-अलग वेवलेंथ (wavelengths) से ट्रांसमिट किया जाता है। हम यूजर्स को एक ही बैंडविडथ शेयर कराने के बजाय हर यूजर को अलग-अलग वेवलेंथ मुहैया कराएंगे।”
Read More

Monday, October 23, 2017

मोबाइल ऐप से आसानी से होगा आधार वैरिफिकेशन, परेशानी हुई खत्म - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 23, 2017
cool-apps-mobile-app-to-make-aadhaar-verification-easier

सितंबर में आधार का ऑथेंटिकेशन पिछले महीने के 100 करोड़ से बढ़कर करीब 150 करोड़ हो गया है। बायोमेट्रिक आईडी के उपयोग में इतनी बड़ी बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार को प्रेरित किया है कि वह मोबाइल ऐप के जरिए आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को आसान बनाए।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने आधार प्रमाणीकरण की संख्या 148.3 करोड़ थी, जो देश की जनसंख्या से कहीं अधिक थी। यह संख्या दिसंबर में सिर्फ 17 करोड़ थी। ऐसे में यह अभूतपूर्व वृद्धि है, जो बताती है कि हर आधार-धारक ने सितंबर में कम से कम एक बार लाभ या अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आधार आईडी का इस्तेमाल किया था।
देशभर में करीब 118.5 करोड़ लोगों के पास आधार नंबर है। सरकार ने हाल ही में लॉन्च किए गए मोबाइल ऐप, एमआधार को ओटीपी के जरिये सभी आधार प्रमाणीकरण करने में सक्षम करने का फैसला किया है। सितंबर में करीब 31 करोड़ ट्रांजेक्शन ओटीपी के जरिए किए गए थे।
यूआईडीएआई के सामने एक प्रमुख मुद्दा खराब मोबाइल नेटवर्क और सिग्नल की समस्या का था, जिससे पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी डिलीवरी होने में देरी होती थी। कभी-कभी पासवर्ड भी वितरित नहीं होते थे। जुलाई में ऐप को लॉन्च किए जाने के बाद से ऐप को करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।
इससे मोबाइल नेटवर्क पर यूजर के डिपेंडेंट होने (निर्भरता) खत्म हो गई है। एमआधार ऐप में टाइम बेस्ड ओटीपी (TOTP) भेजा जाता है, ताकि लोगों को अपने मोबाइल पर ओटीपी के आने का इंतजार न करना पड़े। ऐप पर 30 सेकंड के लिए TOTP हमेशा एप पर उपलब्ध होगा।
Read More

Thursday, October 5, 2017

जियो ऐसे यूजर्स की फ्री कॉलिंग पर लगा रही ब्रेक, जानिए क्यों - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 05, 2017
रिलायंस जियो की जब शुरुआत हुई थी, उस समय कहा गया था कि इसमें वॉयस कॉल हमेशा ही मुफ्त रहेंगे, लेकिन अब नियम व शर्तों से कुछ और ही तस्वीर सामने आ रही है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, कंपनी की तरफ से रिलायंस जियो के कुछ ग्राहकों पर एक लिमिट लगाई गई है। ये जियो यूजर्स रोजाना अनलिमिटेड बात नहीं कर सकते हैं।
रिलायंस जियो के रिचार्ज वाउचर की नियम व शर्तों के अनुसार, ये यूजर्स रोजाना सिर्फ 300 मिनट मुफ्त कॉल कर सकते हैं। यदि ये रोजाना की इस सीमा को पार करते हैं तो मुफ्त कॉल नहीं कर पाएंगे। ऐसे यूजर्स के लिए मुफ्त कॉलिंग की साप्ताहिक सीमा 1200 मिनट है और मासिक (28 दिन) सीमा 3000 मिनट है।
रोजाना कर सकते हैं 100 मैसेज - 
रिचार्ज वाउचर के नियम व शर्तों में यह भी कहा गया है कि आप रोजाना सिर्फ 100 मैसेज ही भेज सकते हैं, जो ट्राई की तरफ से निर्धारित सीमा है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि रिलायंस जियो का प्लान सिर्फ निजी इस्तेमाल के लिए है। कंपनी के पास यह अधिकार है कि वह मुफ्त कॉलिंग को किसी दुरुपयोग की स्थिति में बंद भी कर सकती है। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि इसका इस्तेमाल टेलेमार्केटिंग या फिर किसी कॉमर्शियल काम के लिए नहीं किया जाएगा।
इनके लिए लिमिटेड होगी कॉलिंग - 
जियो प्रायोरिटी टीम के अनुसार कुछ ऐसे यूजर्स हैं जो जियो के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर का दुरुपयोग कर रहे हैं। ये यूजर्स जियो के जरिये अपना कॉमर्शियल प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। ये यूजर्स जियो के सिम से 10 घंटे तक वॉयस कॉल कर रहे हैं। कंपनी की योजना है कि इन ग्राहकों की वॉयस कॉलिंग को लिमिटेड कर दिया जाए। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अन्य कंपनियों की भी है कॉलिंग लिमिट - 
यहां आपको बता दें कि रिलायंस जियो मुफ्त कॉलिंग पर सीमा लगाने वाली पहली टेलिकॉम कंपनी नहीं है। दरअसल, सभी कंपनियां इस तरह की सीमा लगाती हैं। अलग-अलग कंपनियों के हिसाब से मुफ्त कॉलिंग की सीमा अलग-अलग हो सकती है। इसे फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) कहा जाता है। यह इसलिए लगाई जाती है ताकि कोई इस मुफ्त कॉलिंग का दुरुपयोग न करे सके।
149 रुपए में अनलिमिटेड इंटरनेट -


जहां एक ओर मुफ्त कॉलिंग के प्लान में सीमा लगाए जाने की बात सामने आई है, वहीं दूसरी ओर, 149 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट देने की खबर भी आ रही है। कंपनी के 149 रुपए के प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा मिलता है। यह डेटा खत्म होने के बाद आपको दूसरे किसी इंटरनेट प्लान से रिचार्ज कराना होता है। कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट देने की योजना बना रही है। इसके तहत आपका 2 जीबी इंटरनेट डाटा खत्म हो जाने के बाद आप 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट चला सकेंगे।
Read More

Wednesday, October 4, 2017

Airtel ला रही 2000 रुपए से भी सस्ता स्मार्टफोन, जानें खूबियां - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

October 04, 2017
tech-guide-airtel-answer-to-jiophone-rs-2000-smartphone

दूरसंचार क्षेत्र में रिलायंस जिओ की इंट्री ने कई कंपनियों को अपनी रणनीति बदलने को मजबूर किया है।यह रिलायंस जिओ का ही असर रहा कि एयरटेल जैसी कंपनी को डाटा सस्ता और वॉइस कॉलिंग पूरी तरह फ्री करना पड़ी।
बहरहाल, यहां हम बताएंगे कैसे जिओ के फ्री फीचर फोन को टक्कर देने वालों में अब एयरटेल भी शामिल होने जा रही है। खबर यह है कि जिओ के 4G VoLTE फीचर फोन के सामने एयरटेल ने अपना स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है और सबकुछ ठीक रहा तो अक्टूबर के पहले हफ्ते में यह खास फोन लांच कर दिया जाएगा। इसकी कीमत 2000 रुपए से भी कम रहेगी।
नहीं रहेगी लौटाने की झंझट
जिओ फोन की जबरदस्त चर्चा है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खामी यह बताई जा रही है कि बुकिंग के समय जमा 1500 रुपए रुपए हासिल करने के लिए तीन साल बाद फोन लौटाना होगा। वहीं बताया जा रहा है कि एयरटेल के स्मार्टफोन में ऐसा नहीं होगा।
एयरटेल के स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 4जी स्पोर्टेड होगा। इसका डिस्प्ले 4 इंच होगा, जिसमें आगे और पीछे कैमरे होंगे। 1जीबी रैम के साथ ही VoLTE कॉलिंग इस फोन की खूबियां होंगी। हालांकि इस बारे में अब तक एयरटेल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहींं आया है।
Read More