Expert Hindi News: Trending

Hot

Showing posts with label Trending. Show all posts
Showing posts with label Trending. Show all posts

Saturday, September 22, 2018

यहां से आप पहचान छिपाकर भेज सकते हैं ईमेल

September 22, 2018
 अगर आप जीमेल, याहू जैसी ईमेल सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं, तो मेल भेजते समय न चाहते हुए भी अपनी पहचान को नहीं छिपा पाएंगे, क्योंकि ईमेल भेजने पर, पाने वाले के ईमेल बॉक्स में सेंडर का ईमेल एड्रेस भी आ जाता है। मगर आजकल बहुत-सी ऐसी ईमेल सर्विसेज हैं, जहां आप अपनी प्राइवेसी को बरकरार रखते हुए किसी को मेल कर सकते हैं।

इसमें आपका ईमेल एड्रेस सामने वाले तक नहीं पहुंचेगा। अपना ईमेल एड्रेस छिपाकर मेल करने की पूरी प्रक्रिया में आपको एनॉनमस ईमेल सर्विसेज की मदद लेनी होगी। यहां पर ट्रैक करना संभव नहीं हो पाता है। हालांकि एनॉनमस ईमेल आईपी एड्रेस को छिपाए बिना संभव नहीं है। इसके लिए आपको टोर या फिर दूसरी प्रॉक्सी या वीपीएन सर्विस का इस्तेमाल करना होगा।

एनक्रिप्टेड/ एनॉनमस ईमेल सर्विस

कुछ ईमेल सर्विस ऐसी हैं, जहां एनॉनमस (अज्ञात) रहकर मेल भेजा और प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, कुछ सर्विसेज एनक्रिप्टेड होने के साथ तय समय के बाद मेल खुद-ब-खुद डिलीट हो जाते हैं।

टोरगार्डः यहां पर आपको एनॉनमसइनबॉक्स के साथ प्राइवेसी और क्रिप्टोग्राफी से जुड़े बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। एसएसएल एनक्रिप्शन के जरिए एंड-टू-एंड सिक्योरिटी मिलती है। इसका फायदा यह है कि यह आपकी डिजिटल आइडेंटिटी को छिपा देता है। खासकर अगर आप ईमेल का इस्तेमाल संवेदनशील डाटा भेजने के लिए करते हैं, तो इसका एनक्रिप्शन फीचर किसी तरह के अटैक से सुरक्षा मुहैया कराता है।

गुरिल्ला मेलः यह डिस्पोजेबल व टेम्पररी ईमेल सर्विस मुहैया कराता है। यहां पर साइनअप या रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, आप 150 एमबी तक की फाइल को अटैच कर भेज सकते हैं। आपके द्वारा भेजा गया मेल एक घंटे के बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाता है। यहां बस, उस ईमेल एड्रेस की जरूरत होती है, जिसे आप मेल भेजना चाहते हैं। किसी तरह के पर्सनल डाटा की जरूरत नहीं होती है। यह आपके इनबॉक्स को

साफ व सुरक्षित रखता है। इसका एंड्रॉयड एप भी उपलब्ध है।

सिक्योर मेलः आईपी एड्रेस व पहचान छिपाकर मेल करने के लिए इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह आपके मेल के लिए 4096 बिट कीज का इस्तेमाल करता है। इसके बाद सेंडर औररिसीवर के अलावा, किसी और के लिए मेल को पढ़ना आसान नहीं रह जाता है। सभी ईमेल व एसएमएस एनक्रिप्टेड होते हैं। साथ ही, यह साइनअप के लिए आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन व आइपी एड्रेस भी नहीं मांगता है। कंपनी का दावा है कि वह स्पैम के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को अपनाती है।

बिना रजिस्ट्रेशन किए भेजें मेल

अगर आप बिना किसी रजिस्ट्रेशन के ईमेल भेजना चाहते हैं, तो फिर आपको इन ईमेल सर्विसेज का इस्तेमाल करना चाहिए...।

एनॉनमसईमेल डॉट मीः इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि यहां पर आपको बस एक फॉर्म मिलता है, जिसमें आपको केवल रिसीवर का एड्रेस, सब्जेक्ट और ईमेल कंटेंट लिखना होता है। अगर ईमेल के साथ कोई फाइल अटैच करना चाहते हैं, तो इसकी सुविधा भी यहां पर है। हां, अगर आपको अपने मेल का जवाब चाहिए, तो फिर अपनी ईमेल आईडी डालनी होगी। इसमें आपको ईमेल ट्रैकिंग की सुविधा भी दी गई है, यानी जब मेल रिसीवर द्वारा ओपन किया जाता है, तो आपको उसकी रियल टाइम में जानकारी मिल जाएगी।

5 वाईमेलः यहां पर एनॉनमस मेल को खूबसूरत फॉर्मेट मेंभेजने की सुविधा मिलती है। यहां रिसीवर के लिए यह पता लगाना नामुमकिन होता है कि मेल कहां से आया है। अगर रिसीवर द्वारा मेल पढ़ लिया जाता है, तो फिर आपको इसकी कन्फर्मेशन भी मिल जाएगी।

#Email #Identity #Internet #Tech gyan #tips to send Email #Technology Update # 
Read More

Saturday, July 28, 2018

Movie Review: 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' है बेदम

July 28, 2018
Movie Review: 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' है बेदम

साल 2011 और 2013 में आई तिंग्माशु धूलिया की ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’ और ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन, इस शुक्रवार रिलीज़ हुई ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3’ इस कड़ी की तीसरी और आखिरी फ़िल्म हो सकती है।

‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ की स्टोरी साहेब जिमी शेरगिल, बीवी माही गिल और गैंगस्टर संजय दत्त पर टिकी है। साहेब को ताकत की दरकार है, बीवी पहले से ही ताकत के नशे में चूर है जबकि गैंगस्टर सब कुछ अपने मुताबिक करना चाहता है। लेकिन, पूरी कहानी आपको उलझा कर रख देती है! इंटरवल से पहले लगता है कि कुछ होगा लेकिन, इंटरवल के बाद फ़िल्म टांय टांय फिस्स हो जाती है! क्लाइमेक्स तो ऐसा है कि जैसे कोई सिर पैर ही ना हो। फ़िल्म की कहनी भी बेदम और बेअसर है। किसी भी किरदार का एक दूसरे के प्रति इमोशन या केमिस्ट्री नहीं दिखता।

फ़िल्म का डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले भी निराश करता है। तिग्मांशु धुलिया की यह अभी तक की सबसे ख़राब फ़िल्म है। अभिनय की बात करें तो जिमी शेरगिल एक बार फिर अपना असर छोड़ने में कामयाब रहे हैं। माही गिल और दीपक तिजोरी ने भी अच्छा परफॉर्म किया है। लेकिन, कमजोर स्टोरी, बेजान स्क्रीनप्ले, बेअसर डायरेक्शन और बेदम संगीत के ताने-बाने पर रची गई यह फ़िल्म ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3’ निराश करती है।

#Movie Review Saheb #Biwi Aur Gangster 3 #Saheb #Biwi Aur Gangster 3 #sanjay dutt #Tigmanshu dhuli #Mahi gill #Jimmy shergil #'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 #Film review Saheb biwi aur Gangster 3 #Saheb biwi aur Gangster box office
अपनी प्रतिक्रिया दें


Read More

Friday, July 27, 2018

Box Office : 'धड़क' की कमाई 50 करोड़ पार, तीन दिन है बड़ी परीक्षा

July 27, 2018
Box Office : 'धड़क' की कमाई 50 करोड़ पार, तीन दिन है बड़ी परीक्षा

'धड़क' की एक हफ्ते की दौड़ पूरी हुई है। हफ्ते के आखिरी दिन यानी गुरुवार को इसने 50 करोड़ रुपए का पड़ाव पार कर लिया।

गुरुवार को इसे केवल 3.55 करोड़ रुपए की कमाई हुई। इस तरह सात दिन की कुल कमाई 51.56 करोड़ रुपए रही।

अब मामला दूसरे वीकेंड का है। लग नहीं रहा कि यह एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। बुधवार को इसे 4.06 करोड़ की कमाई हुई थी। मंगलवार को 4.76 करोड़ रुपए इसे मिले थे। इसका पहला वीकेंड कमाल का रहा था। सोमवार से मामला बदलता गया और रोज कमाई कम ही हुई। संडे को फिल्म ने लगभग 14 करोड़ रुपए कमाए थे, सोमवार को यह कमाई एक तिहाई रह गई थी। सोमवार को इसे केवल 5.52 करोड़ रुपए मिले थे। यह गिरावट 60 प्रतिशत है। अच्छी स्थिति में यह गिरावट 40 से 50 फीसद होना थी।

वैसे शुरुआती तीन दिन में ही इस फिल्म ने अपनी पूरी लागत वसूल ली है। संडे को मिली 13.92 करोड़ रुपए की रकम की बदौलत ईशान-जाह्नवी की फिल्म ने तीन दिन में 33.67 करोड़ रुपए कमाए थे। शुक्रवार को इसे 8.71 करोड़ रुपए मिले थे और शनिवार की कमाई 11.04 करोड़ रुपए थी।

यह उम्मीद के मुताबिक कमाई कर रही है। 2235 स्क्रीन्स पर यह रिलीज हुई थी, अब यह आंकड़ा काफी कम हो गया है।

करीब दो घंटे 17 मिनट की 'धड़क' को बनाने में 30 करोड़ रुपए की लागत आई है। बता दें कि फिल्म का अंत बदल दिया गया है। यह 'सैराट' के क्लाइमैक्स से थोड़ा अलग है।

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म होने के कारण इसको लेकर अलग ही माहौल है। करीब दो साल से 21 साल की ये लड़की सुर्ख़ियों में है। श्रीदेवी की बेटी होने का प्रेशर और बड़े परदे पर करण जौहर जैसे बड़े बैनर के साथ लॉन्च होना, जाह्नवी कपूर के लिए भी बड़ी चुनौती है। जाह्नवी के साथ फिल्म में ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। ईशान का भी हिंदी फिल्मों में ये प्रवेश है। उन्होंने इससे पहले माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में काम किया था।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 'धड़क' की अपनी कोई ओरिजनल कहानी नहीं है क्योंकि ये मराठी की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर ने जिस इश्क़ के अमीरी-गरीबी वाले फ़साने को 'सैराट' में बयां किया था ठीक वैसा है पार्वती यानि जाह्नवी और मधुकर यानि ईशान पेश करेंगे। 'सैराट' में मोहब्बत में बगावत और उसके दुखद अंत को दिखाया गया था। 'धड़क' में आशुतोष राणा, ऐश्वर्या नारकर और अंकित बिष्ट का भी अहम् रोल है। फिल्म को सेंसर ने 'यू' सर्टिफिकेट के साथ पास किया है।

'धड़क' के निर्देशक शशांक खेतान ने इससे पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' बनाई थी। साल 2014 में आई वरुण धवन- अलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन नौ करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके बाद आई उनकी 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन मिला।

'धड़क' असल में जाह्नवी नहीं श्रीदेवी के बॉलीवुड में हासिल किये गए स्टारडम की भी परख है। हालांकि बेटी को इस बात का अफ़सोस ज़िंदगी भर रहेगा कि उनकी मां उन्हें पड़े परदे पर देखने के लिए अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है।

#Dhadak #first thursday collection #janhvi kapoor #Ishaan #new poster #karan johar #sri devi
Read More