अब एक शार्टकट बटन से करें Facebook और WhatsApp दोनों को यूज - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Expert Hindi News

Hot

Saturday, September 23, 2017

अब एक शार्टकट बटन से करें Facebook और WhatsApp दोनों को यूज - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-now-with-a-shortcut-button-use-both-facebook-and-whatsapp


सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का इस्तेमाल करते समय अगर आपके पास व्हाट्सएप मैसेज आता है तो आप एक एप को बंद कर तब दूसरे पर जा पाते हैं। लेकिन अगर आपको फेसबुक में ही व्हाट्सएप का शॉर्टकट बटन मिल जाए तो कैसा हो। दरअसल, फेसबुक अपनी एप पर एक नये फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसके तहत यूजर्स आसानी से फेसबुक और व्हाट्सएप के बीच स्विच कर पाएंगे। यह शॉर्टकट बटन फेसबुक एप के मेन्यू में दिया गया होगा। इस बात की जानकारी द नेक्स्ट वेब की एक रिपोर्ट में दी गई है।



एंड्रॉयड यूजर कर पाएंगे इस्तेमाल:
इस फीचर को फिलहाल कुछ ही एंड्रायड एप यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। साथ ही इसे कुछ ही देशों में टेस्ट किया जा रहा है जिसके बाद ही इसे बाकी के देशों में रोलआउट किया जाएगा। खबरों की मानें तो डैनिश भाषा को डिफॉल्ट लैंगवेंज चुनने वाले चुनिंदा यूजर ही इस फीचर को देख पा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फेसबुक के जरिए कंपनी व्हाट्सएप यूजर की संख्या बढ़ाने की कोशिश में है।
फेसबुक पर बना सकते हैं GIF:


इससे पहले फेसबुक ने कैमरा फीचर पेश किया था। इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर GIF बना सकते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए यूजर को इन-एप-कैमरा की मदद लेनी होगी। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको फेसबुक के कैमरे पर टैप करना होगा। इसके बाद कैमरे के ऊपर बायीं ओर आपको GIF का विकल्प नजर आएगा। आपको इसके लिए दायीं ओर स्वाइप करना होगा जिसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भले ही इसमें वीडियो और फोटोज को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन आप चाहें तो इसे पोट्रेट में भी बदल कर भेज सकते हैं। इसकी ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ले सकते हैं।