रेलवे ला रही नई ऐप व वेबसाइट, बताएगी टिकट कन्फर्म होने की डेट - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Expert Hindi News

Hot

Wednesday, October 25, 2017

रेलवे ला रही नई ऐप व वेबसाइट, बताएगी टिकट कन्फर्म होने की डेट - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-irctc-new-website-and-app-will-help-in-faster-ticket-booking

ऑनलाइन टिकट बुक करने में अगर आपको भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो अब ऐसा नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईआरसीटीसी अपनी वेबसाइट और एंड्रायड ऐप को अपडेट करने जा रहा है।
इसके बाद यात्री आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक करवा पाएंगे साथ ही यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की तारीख भी पता लग सकेगी जिससे वो अपनी यात्रा प्लान कर सकें। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह मिलेंगी सुविधाएं -
- नई वेबसाइट में आसान लॉगइन और नेविगेशन सुविधा मिलेगी।
- टिकट कन्फर्म होने की तारीख पता चल सकेगी जिससे यात्रा प्लान करने में आसानी होगी।
- टिकट बुक करते समय टाइम आउट की समस्या नहीं रहेगी।
- यात्रियों को ट्रेन के रियल टाइम का अपडेट भी एसएमएस अलर्ट के माध्यम से भेजा जाएगा।
- रेलवे इसरो की मदद लेगा जिससे ट्रेन की वास्तविक लोकेशन पता चल सके।