Expert Hindi News: टेक्नोलॉजी

Hot

Showing posts with label टेक्नोलॉजी. Show all posts
Showing posts with label टेक्नोलॉजी. Show all posts

Tuesday, January 28, 2020

SmartPhone यूज करते हैं तो बैटरी और चार्जर को लेकर बरतें ये सावधानियां

January 28, 2020
इन दिनों अधिकांश लोग स्‍मार्टफोन SmartPhone का ही इस्‍तेमाल करते हैं। ढेर सारी सुविधाओं के चलते ये फोन सभी की पसंद हैं लेकिन जब इन फोन्‍स से हादसे होते हैं तो बड़ा नुकसान हो जाता है। कभी बैटरी में ब्‍लास्‍ट हो जाता है तो कभी फोन बार-बार डिस्‍चार्ज हो जाता है और आपकी अहम बात अधूरी रह जाती है। छोटी सी बात का ख्‍याल ना रखने पर जान तक चली जाती है।
अगर आपका फोन डिस्चार्ज हो जाता है तो बैटरी को निकालकर उसके साथ छेड़खानी ना करें। कई बार लोग बैटरी निकालकर उसे दूसरे तरीकों से चार्ज करने की कोशिश करते हैं। इसका बड़ा खामियाजा उन्हें उठाना पड़ता है।
हाल ही में मंदसौर में ऐसी ही एक घटना में व्यक्ति की गलती के कारण बैटरी फटने की समस्या आई। मंदसौर में हुई घटना के संबंध में व्यक्ति ने बताया कि बैटरी डिस्चार्ज होने पर उसने मोबाइल से बैटरी निकालकर उसे पत्थर पर घिस कर चार्ज करने की कोशिश की। इसके बाद बैटरी फट गई।
हम सभी फोन का उपयोग करते हैं। इसलिए फोन, बैटरी और चार्जर को लेकर आपको खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपका फोन गर्म होता है तो इसे नजरअंदाज ना करें।
- बैटरी और चार्जर में कोई समस्या हो तो उसे तुरंत कंपनी के अधिकृत सेंटर में ठीक करवाएं।
- बैटरी अगर फूल गई है तो तुरंत उसे बदल दें।
- फोन की बैटरी खराब होने पर नकली बैटरी ना लगवाएं।
- अगर आपके पास जियो फोन है तो उसके साथ मिले चार्जर का ही उपयोग करें। किसी भी डूप्लीकेट चार्जर का उपयोग ना करें।
- फोन की बैटरी निकालकर किसी दूसरे चार्जर से चार्ज ना करें।
- मोबाइल को पूरी रात चार्जिंग पर लगाकर ना रखें।
- जियो फोन में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर रिलायंस जियो के अधिकृत सेंटर पर ही रिपेयरिंग करवाएं।
Read More

Wednesday, January 8, 2020

Samsung at CES 2020: Samsung ने पेश किया Selfie Type, मोबाइल के सेल्फी कैमरे से कर सकेंगे टाइप

January 08, 2020
Los Vegas में चल रहे CES 2020 के पहले दिन Samsung ने कई शानदार प्रोडक्ट्स पेश किए जिनमें टीवी से लेकर Ballie रोबोट तक शामिल हैं। इन्ही में एक नया और इनोवेटिव प्रोडक्ट है Selfie Type। यह ऐसी तकनीक है जो आपके मोबाइल के फ्रंट कैमरे की मदद से टाइपिंग में मदद करेगी और इसके लिए आपको कीबोर्ड की जरूरत भी नहीं होगी। देखने में यह तकनीक पूरी तरह से हॉलीवुड की फिल्मों की तरह है जिसमें Invisible Keyboard की मदद से एक्टर्स टाइपिंग करते देखे जा सकते हैं।
वास्तव में यह सेल्फी के किसी प्रकार जुड़ा प्रोडक्ट नहीं बल्कि नई तकनीक है। यह तकनीक यूजर को उसके स्मार्टफोन में टाइप करने में मदद करेगी वो भी एक ऐसे वर्चुअल की-बोर्ड से जो यूजर के फोन के सेल्फी कैमरा का यूज करेगा। कंपनी का दावा है कि यह सेल्फी टाइप फोन में मौजूद सेल्फी टाइप आर्टीफिशियल इंजन का उपयोग करेगा जो उंगली के इशारों को एनालाइज करेगा। यह इशारे मोबाइल के सेल्फी कैमरे द्वारा रिकॉर्ड किए जाएंगे और उन्हें फिर क्वार्टी की-बोर्ड इनपुट्स की मदद से टेक्स्ट में कनवर्ट कर देगा।
फिलहाल Samsung ने इसे डेमो के तौर पर ही पेश किया है और इसके कमर्शियली लॉन्च करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन इसके डेमो को देखकर लगता है कि भविष्य की तकनीक के लिए यह काफी काम का प्रोडक्ट हो सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दिशा में बढ़ती कंपनियों की रेस में यह अहम प्रोडक्ट है।
आप भी इसका डेमो वीडियो देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे कि किस तरह यह तकनीक काम करती है।
Read More

Wednesday, November 14, 2018

10 से 15 हज़ार रुपए सस्‍ती कीमतों पर मिल रहे हैं ये 10 स्मार्टफोन्स

November 14, 2018
पिछले दिनों कुछ स्‍मार्टफोन्‍स की कीमतों में गिरावट आई है। इसके चलते अब ये फोन पहले से कहीं अधिक सस्‍ती कीमत पर उपलब्‍ध हैं। बजट स्मार्टफोन से लेकर Samsung Galaxy Note 8 और Apple iPhone X जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक कई हैंडसेट्स की कीमत में कटौती की गई है। यहां हम आपको इसी की जानकारी दे रहे हैं।


जानें किस फोन पर हुई कितनी कटौती:

1. Nokia 8 Sirocco की कीमत को 13,000 रुपये कम किया गया है। इसे 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद फोन को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
2. Galaxy J6+ को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी पहले कीमत 15,990 रुपये थी।

3. Oppo A83s को भी 1,000 रुपये का प्राइस कट मिला है। इसे 10,990 रुपये के बजाय 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

4. Samsung Galaxy A7 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिएंट को 26,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट पर 1,000 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट पर 2,000 रुपये की कटौती की गई है। इन दोनों की वास्तिवक कीमत क्रमश: 23,990 रुपये और 28,990 रुपये है।

5. Galaxy S8 Plus को 64,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे 25,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
6. Nokia 3.1 की कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया है। इसे 11,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

7. iPhone X के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 95,390 रुपये के बजाय 91,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 108,930 रुपये के बजाय 106,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

8. iPhone 8 Plus के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 69,990 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 84,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

9. iPhone 8 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 59,900 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 74,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
10. Vivo X21 को भारत में 35,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे 4,000 रुपये की कटौती के साथ 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Read More

Saturday, September 1, 2018

गूगल ड्राइव पर ले लें व्हाट्सएप का बैकअप, नहीं तो हो जाएगा डाटा डिलीट

September 01, 2018
फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग कंपनी व्हाट्सएप ने घोषणा की है कि वह यूजर्स का डाटा डिलीट कर देगा। अगर यूजर अपने डाटा को बचाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें मैनुअली इसका बैकअप गूगल ड्राइव में लेना होगा। लिहाजा, यदि आपने पिछले एक साल से व्हाट्सएप के चैट और मीडिया कॉन्टेंट का बैकअप अभी तक नहीं लिया है, तो जल्दी करें।
गूगल ड्राइव पर ले लें व्हाट्सएप का बैकअप, नहीं तो हो जाएगा डाटा डिलीट

अगर आपने मीडिया कॉन्टेंट और वॉट्सऐप चैट गूगल ड्राइव पर एक साल से ज्यादा वक्त से बैकअप नहीं लिया है, तो इसका 12 नवंबर तक बैकअप कर लें। नहीं तो आपके डाटा को कंपनी डिलीट कर देगी। गौरतलब है कि व्हाट्सएप गूगल पार्टनरशिप के बाद यूजर्स को गूगल ड्राइव में व्हाट्सएप बैकअप के लिए फ्री स्पेस मिलेगा।

पार्टनरशिप 12 नवंबर से प्रभावी होगी। इसलिए गूगल ड्राइव वॉट्सऐप स्टोरेज फ्री में पाने के लिए आपको एक साल पुराना व्हाट्सऐप डेटा मैनुअली बैकअप करना होगा, नहीं तो इसे डिलीट कर दिया जाएगा। बताते चलें कि व्हाट्सएप को 1.5 अरब लोग हर महीने इस्तेमाल करते हैं।

इस तरह यूजर्स के पास चैट, पिक्चर्स और वीडियोज समेत काफी डाटा जमा हो जाता है। इसकी वजह से यह एप गूगल के साथ बैकअप के लिए काम करती है। यह यूजर्स के नजरिये से अच्छी और बुरी खबर दोनों ही है। अच्छी खबर यह है की गूगल ने व्हाट्सएप यूजर्स को उनका डाटा बैकअप करने के लिए अनुमति दे दी है। वहीं, बुरी खबर यह है कि यूजर्स 15GB से अधिक डाटा का बैकअप फ्री में नहीं पाएंगे।

व्हाट्सएप को मैन्युअली कैसे करें बैकअप?

सबसे पहले, यह ध्यान रखें की आपके फोन पर गूगल ड्राइव सेटअप हुआ हो।

इसके बाद व्हाट्सएप में मेन्यू में जाएं, फिर चैट्स और उसके बाद चैट बैकअप पर जाएं।

इसके तहत बैकअप को सेलेक्ट करें और अपने आप गूगल ड्राइव में सब कुछ बैकअप होने लगेगा।

इस बात का भी ध्यान रखें की अधिकतर व्हाट्सएप अकाउंट्स का सिर्फ वाई-फाई पर बैकअप लिया जा सकेगा तो देख लें की इस प्रोसेस को शुरू करने से पहले आप वाई-फाई से कनेक्टेड हो।

#WhatsApp backup #WhatsApp #google drive #व्हाट्सऐप #गूगल ड्राइव #व्हाट्सएप का बैकअप #
Read More

Monday, July 30, 2018

2 तरीके जिनकी मदद से मिलेगा अनचाहे कॉल से छुटकारा

July 30, 2018

बार-बार कोई आपको कॉल परेशान कर रहा है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसकी मदद से आप किसी भी नंबर को स्पैम या ब्लॉक लिस्ट में डाल सकते हैं। दरअसल आप अपने फोन के डिफाल्ट ऐप में जाकर किसी भी नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके फोन में यह विकल्प शामिल हो तब आप किसी नंबर को स्पैम मार्क भी कर सकते हैं। तो जानते हैं इन 2 तरीकों और इनके स्टेप्स के बारे में।

पहला तरीका

Step 1: अपने स्मार्टफोन के डिफॉल्ट ऐप पर जाएं।

Step 2: यहां दाईं ओर आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगे, इन पर टैप करें।

Step 3: यहां More ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 4: इसके बाद Settings ऑप्शन पर टैप करें।

Step 5: यहां आपको Caller ID & Spam ऑप्शन दिखाई देगा। इसे ऑन कर दें।

यहां ध्यान देना जरूरी है कि आपके स्मार्टफोन में Caller ID & Spam बाई डिफॉल्ट ऑन मिलेगा लेकिन अगर ये ऑप्शन आपके फोन में बंद है, तो इसे टर्न ऑन कर दें।

दूसरा तरीका

Step 1: अपने स्मार्टफोन के फोन ऐप को ओपेन करें।

Step 2: इसके बाद Recent Calls ऑप्शन पर जाएं।

Step 3: इसके बाद कॉल लिस्ट में उस नंबर को चुनें जिसे आप स्पैम मार्क करना चाहते हैं।

Step 4: इसके बाद Block/report Spam ऑप्शन पर टैप करें।

Step 5: ऐप आपसे तुरंत पूछेगा कि क्या आप इस नंबर को ब्लॉक करना चाहते हैं।

Step 6: अगर आपके फोन में यह ऑप्शन दिखाई देता है, तब आप Report call as spam ऑप्शन को भी चुन सकते हैं।

Step 7: अगर यह ऑप्शन आपके फोन में मौजूद नहीं है तो आप उस नंबर को सीधे ब्लॉक कर सकते हैं जिससे आपको लगातार कॉल आ रहे हों।

नोट: इस प्रोसेसर के लिए आपके स्मार्टफोन में Android 6.0 या इससे उपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए। इसके अलावा यह प्रोसेस हर फोन पर अलग-अलग हो सकता है। इससे फेक फोन आने तो नहीं बंद होंगे लेकिन आप उन नंबर्स को ब्लॉक कर सकते हैं, जो आपको परेशान कर रहे हों।

#Unwanted Calls #Tips to gid rid of Unwanted Calls #Spam Calls #Block list #Smartphone 
Read More

Friday, July 27, 2018

Google Maps लाया यह अपडेट, देख पाएंगे सालों पुरानी यात्रा की डिटेल्स

July 27, 2018
Google Maps लाया यह अपडेट, देख पाएंगे सालों पुरानी यात्रा की डिटेल्स

गूगल अपने हर ऐप के लिए कुछ ना कुछ नया अपडेट लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में उसने गूगल मैप्स के लिए भा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट का फायदा यह होगा कि अगर आप अपनी किसी पुरानी यात्रा की डिटेल्स चाहते हैं तो आपको बड़ी आसानी से मिल जाएगी।

यह अपडेट आपको सालों पुरानी यात्री की सभी डिटेल्स चुटकी बजाते उपलब्ध करवा देगी। यह आपको बताता है कि आप किन-किन जगहों पर गए थे। इसके अलावा आप वहां कितना समय रूके और आपने कहां-कहां फोटो क्लिक की। तो अपनी पुरानी यादों को एक बार फिर से जीने के लिए Google Maps के इस फीचर का इस्तेमाल करें और इन स्टेप्स को फॉलों करें।

Step-1: अपने स्मार्टफोन या फिर टैबलेट पर Google Maps ऐप को ओपेन करें।

Step-2: ऐप में ऊपर बाईं(लेफ्ट) ओर बने तीन डॉट्स बटन पर टैप करें।

Step-3: अब अपने टाइम लाइन पर टैप करें। अब आपको एक स्क्रीन दिखेगी जहां ऊपर की ओर आपको Explore your timeline दिखेगा। Let’s Go ऑप्शन पर टैप करें।

Step-4: ऊपर दाईं ओर आपको कैलेंडर आईकन का ऑप्शन दिखाई देगा(दाएं से दूसरा) इस पर टैप करें। इसके बाद एक विडों खुल कर सामने आएगा जिसमें चल रहे महीने के दिन दिख रहे होंगे। आप पिछले महीने में भी जा सकते हैं।

Step-5: अब उस दिन पर टैप करें जिस दिन की आप गूगल मैप एक्टिविटी देखना चाहते हैं। आप चुने हुए दिन की लोकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं। इसके अलावा आप रूट से लेकर अपने ट्रिप पर कितना समय दिया इन सब की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

#Google Map #Old trips #Google Maps App #Tech update #Technology news 
Read More